फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kalash Yatra took place in Nadhira, inauguration of Srimad Bhagwat Katha Gyan Yagya

नधिरा में निकाली कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

Thu, 03 Dec 2020 06:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra took place in Nadhira, inauguration of Srimad Bhagwat Katha Gyan Yagya
बभनी क्षेत्र में कलशयात्रा के बाद मंडप पहुंची में माताएं बहनें - फोटो : SONBHADRA
बभनी। म्योरपुर ब्लॉक के नधिरा ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसके पूर्व गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। अति प्राचीन देवस्थान ब्रह्म बाबा धाम पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के लिए मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा निकालकर छठ घाट स्थित जलाशय से जल उठाया गया।
विज्ञापन

कथा वाचक व्यास महाराज ब्रजराज देव पांडेय ने यजमान विजेंद्र बहादुर दुबे एवं कमला देवी को जलाशय से जल उठवाया। कलश यात्रा ग्राम पंचायत की चारों दिशाओं से होते हुए ज्ञान यज्ञ स्थल ब्रह्म बाबा धाम पहुंची। इसमें महिलाएं, पुरुष, बच्चे शामिल रहे। पूरा गांव मंत्रोचार एवं ब्रह्म बाबा के जयकारे से गूंज उठा। महिलाएं देवी गीत गाते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची। कथा के आयोजक यजमान विजेंद्र बहादुर दुबे ने बताया कि भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को पूजन अर्चन के बाद होगा। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन 11 दिसंबर को भव्य भंडारे के साथ किया जाएगा। इस दौरान आचार्य सूरज प्रसाद द्विवेदी, आचार्य अखिल पांडे, आचार्य नित्यानंद दुबे, आचार्य शिवेश द्विवेदी, आचार्य यज्ञ कुमार द्विवेदी के मंत्रोच्चार से समूचा ब्रह्म बाबा धाम परिसर भक्तिमय होकर जयकारे से गूंज उठा। यहां विष्णु प्रसाद दुबे, महादेव दुबे, भगवान देव दुबे, राजेंद्र देव शर्मा, नंद किशोर पांडे, ज्ञानू महाराज सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं बच्चे एवं पुरुष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed