{"_id":"602530638ebc3ee90750767d","slug":"kakari-team-became-winner-after-defeating-robertsganj-in-kabaddi-sonbhadra-news-vns5740550180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी प्रतियोगिता में राबर्ट्सगंज का परास्त कर ककरी बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी प्रतियोगिता में राबर्ट्सगंज का परास्त कर ककरी बना विजेता
विज्ञापन
अनपरा। एनसीएल ककरी परियोजना एकलव्य मैदान में आयोजित जिला कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल मैच में राबर्ट्सगंज को परास्त कर ककरी विजेता रहा।
शुभारंभ मुख्य अतिथि एनसीएल ककरी परियोजना के महाप्रबंधक बीके अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सेमीफाइनल मैच राबर्ट्सगंज और डीएवी ककरी के बीच खेला गया जिसमें रार्बटसंगज ने डीएवी ककरी को परास्त कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मैच ककरी और लोझरा के बीच खेला गया जिसमें लोझरा को हराकर ककरी ने फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में राबर्ट्सगंज की टीम को ककरी ने 33-31 से परास्त कर विजेता रही। सीएमएस के सचिव शिवमूनि सिंह, कबड्डी संघ के जिलाध्यक्ष दशाराम यादव, निर्णायक की भूमिका का निर्वहन अमरजीत सिंह, दिलीप वर्मा, प्रेम चंद यादव, महेंद्र प्रताप ने निभाई। इस अवसर पर प्रभु नारायण, प्रशांत सिंह, एतरामुल हक, अरविंद केशरी मौजूद रहे।
डॉ. भीमराव आंबेडकर मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता शुरू
अनपरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ बृहस्पतिवार को डिबुलगंज स्थित रामलीला मैदान में किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायिका रूबी प्रसाद और पूर्व आवास विकास राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त उत्तर प्रदेश सरकार सुभाष खरवार ने फीता काटकर किया। आयोजक गोविंद भारती और नारायण भारती ने स्वागत किया। उद्घाटन मैच आंबेडकर क्लब डिबुलगंज और लोझरा की टीम के मध्य हुआ। इसमें आंबेडकर क्लब डिबुलगंज की टीम ने उद्घाटन मैच में जीत दर्ज कराई। राजकुमार यादव उर्फ राजू, आशीष मिश्रा, अर्जुन भारती पूर्व ग्राम प्रधान पिपरी आदि रहे।