फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   'Jivan ek adhoora vakya hai...' poetry collection launched

जीवन एक अधूरा वाक्य है... काव्य संग्रह का हुआ लोकार्पण

Sun, 14 Nov 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
'Jivan ek adhoora vakya hai...' poetry collection launched
राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद सभागार में पुस्तक का विमोचन करते अतिथिगण।संवाद - फोटो : SONBHADRA
मधुरिमा साहित्य गोष्ठी के संयोजन में कवि अरविंद चतुर्वेदी के नव प्रकाशित काव्य संग्रह ‘जीवन एक अधूरा वाक्य है’ का रविवार को लोकार्पण हुआ। नगर पालिका सभागार में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने काव्य संग्रह की खूबियों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

अध्यक्षीय संबोधन में कवि व चिंतक पं. अजय शेखर ने कहा कि यह काव्य संग्रह लोक मन लोक जीवन और लोक चिंतन से उपजी लोक अभिव्यक्ति है, जो लोक जगत पर आधारित है। अरविंद चतुर्वेदी की रचनाएं यथार्थ बोध पर टिकी हुई हैं और भोगा हुआ यथार्थ इस कृति में उभरकर सामने आया है। यह ऐसा यथार्थ है जिसकी अभिव्यक्ति उद्बोधन में भी है और आवाहन में भी। जीवन को समझने के लिए इनकी रचनाएं अनेक अर्थ देती हैं। कथाकार लेखक रामनाथ शिवेंद्र ने कहा कि जीवन आंतरिक और वाह्य प्रलय का लय है। जो जीवन में कार्य के प्रति समर्पित रहता है वही जीवन में मूल को ढूंढने का प्रयास करता है। पारसनाथ मिश्र ने कहा कि यह काव्य कृति जीवन यात्रा की गहराइयों से उपजा गहरा चिंतन है। संत कीनाराम पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह, मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी, ओमप्रकाश त्रिपाठी, नरेंद्र नीरव, विजय शंकर चतुर्वेदी, रमेश देव पांडेय, राकेश शरण मिश्र, प्रदुम्न त्रिपाठी, प्रभात सिंह चंदेल, खुर्शीद आलम, सरोज सिंह, सुरेश तिवारी, दीपक केसरवानी, डॉ. कुसुमाकर, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, अमरनाथ अजेय आदि मौजूद रहे। संचालन अशोक तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed