फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jiutia fast, women will worship today

जिउतिया व्रत आज, निर्जला रहकर महिलाएं करेंगी पूजन

Wed, 09 Sep 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jiutia fast, women will worship today
सोनभद्र। वंश वृद्धि व संतान की लंबी आयु के लिए महिलाएं वृहस्पतिवार को जीवितपुत्रिका (जीमूतवाहन) का व्रत रखेंगी। निर्जला रहकर महिलाएं जिउतिया की पूजा करेंगी। पूर्व संध्या पर बुधवार को राबर्ट्सगंज सहित अन्य बाजारों में जिउतिया और फल खरीदने वालों की भीड़ उमड़ी रहीं। शहरी इलाकों में रहने वाले आस्थावान ग्रामीण इलाके के लोगों से संपर्क कर काश (जूर) भी मंगाए। जीमूतवाहन स्वरूप में जूर रखकर महिलाएं पूजन करेंगी।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य डा.एसएन तिवारी ने बताया कि पूर्वांचल की महिलाएं जीवितपुत्रिका व्रत रखती हैं। बुधवार की रात 9.44 बजे नहाय खाय के साथ जिउतिया व्रत शुरू हो रहा है। महिलाएं 11 सितंबर को जिउतिया व्रत का पारण सूर्य के उदय होने पर करेंगी। उन्होंने बताया कि जिउतिया पर निर्जला व्रत रख रही महिलाएं 10 सितंबर की रात 10.47 बजे के बाद नवमी तिथि लगने पर जल पी सकती है। पौराणिक कथा बताते हुए ज्योतिषाचार्य ने कहा कि गंधर्वराज जीमूतवाहन बड़े धर्मात्मा और त्यागी पुरुष थे। युवाकाल में ही राजपाट छोड़कर वन में पिता की सेवा करने चले गए थे। जीमूतवाहन पंक्षीराज गरूण से नागवंश की रक्षा किए थे। तभी से यह व्रत चला आ रहा है। मान्यता है कि इस व्रत के रखने से वंश वृद्घि और संतान दीर्घायु को प्राप्त होते है। महिला निर्जला रहकर जीमूतवाहन की पूजा करती हैं। बुधवार को फल एवं जिउतिया की दुकानें बाजारों में सजीं रही। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed