फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jhalhwan's team captured the Bajrang Cricket Cup

झलहवां की टीम ने बजरंग क्रिकेट कप पर किया कब्जा

Sun, 24 Jan 2021 06:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Jhalhwan's team captured the Bajrang Cricket Cup
घोरावल। बजरंग स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में रविवार को कन्हारी गांव में आयोजित बजरंग क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हो गई। फाइनल मुकाबले में झलहवां की टीम ने कन्हारी की टीम को हराकर बजरंग कप पर कब्जा किया। इस प्रतियोगिता में बड़गड़ा, मिसिरगवां, कोरट, शिल्पी, भगाही, कन्हरा, झलहवां समेत 32 टीमों ने भाग लिया। पहला सेमीफाइनल मैच कन्हारी और मिसिरगवां के बीच खेला गया जिसमें कन्हारी ने मिसिरगवां को 14 रनों से हराया, दूसरा सेमीफाइनल मैच झलहवां और कोरट के बीच खेला गया जिसमें झलहवां ने कोरट को एक विकेट से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

फाइनल मैच कन्हारी और झलहवां के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर कन्हारी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कन्हारी ने निर्धारित 15 ओवर के मैच में 14 ओवर व चार गेंद खेलकर 10 विकेट खोकर 122 रन बनाए। कन्हारी की तरफ से खेलते हुए गणेश सिंह ने 58 रन बनाए। जबाब में 122 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए झलहवां की टीम ने 13 ओवर में तीन विकेट खोकर 123 रन बना कर मैच जीता। विजेता टीम झलहवां के धर्मराज को मैन ऑफ द मैच, जबकि कन्हारी के गणेश सिंह को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मुख्य अतिथि डॉ. श्रीराम ने विजेेेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व नगदी पुरस्कार दिया। मैन ऑफ द मैच गणेेेश व मैन ऑफ द सीरीज को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डॉ. अरुण, जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य हीरालाल, भाजपा के जिला मंत्री भाजपा कैलाश सिंह, शिवनारायण सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में पहुंची लहास शिक्षक टीम
घोरावल। ब्लॉक के मधका में चल रहे विशाल कैनवस प्रतियोगिता क्रिकेट कप 2021 में लहास शिक्षक टीम ने हलवई की टीम को रोमांचक मैच में पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए लहास शिक्षक टीम ने दस ओवरों में शानदार 99 रन बनाए। जिसका पीछा करने उतरी हलवई की टीम मात्र 94 रन पर सिमट गई। पांच रनों से जीत दर्ज कर लहास शिक्षक टीम क़वार्टर फाइनल में जगह बना लिया। मैन ऑफ द मैच विजेता अविनाश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed