फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   jeep overturned in louva river after colliding with boulder in sonebhadra five people injured

सोनभद्रः बिखरे बोल्डर से टकराकर जीप लौवा नदी में पलटी, चालक समेत पांच घायल, दो गंभीर

Wed, 25 Aug 2021 04:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 25 Aug 2021 04:27 PM IST
सार

 झारखंड के गढ़वा जिले के संगमा से जीप पर पांच लोग सवार होकर रॉबर्ट्सगंज  जा रहे थे। लौवा नदी के पास बने रपटे पर जीप पत्थर से टकरा कर पलट गई। आसपास के लोगों ने जीप में फंसे लोगों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन
jeep overturned in louva river after colliding with boulder in sonebhadra five people injured
लौवा नदी में पलटी जीप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र के बीड़र गांव में स्थित लौवा नदी पर बने अस्थाई रपटे के किनारे बिखरे बोल्डर से टकराकर बुधवार की सुबह एक कमांडर जीप पलट गई। हादसे में जीप सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों के सीएचसी दुद्वी में भर्ती कराया गया। एक घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब सात बजे झारखंड के गढ़वा जिले के संगमा से जीप पर पांच लोग सवार होकर रॉबर्ट्सगंज  जा रहे थे। लौवा नदी के पास बने रपटे पर जीप पत्थर से टकरा कर पलट गई। आसपास के लोगों ने जीप में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


हादसे में घायल वीरेन्द्र (40), ललित (35), लखन (50),  अरुण (28) और जीप चालक दिलीप (27)  सभी निवासी संगमा ( झारखंड)  को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने वीरेंद्र का प्राथमिक उपचार करने के बाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नदी पर रपटा बनाने वाले ठेकेदार की लापरवाही से सही कार्य नहीं हुआ है। जान जोखिम में डालकर लोग रपटे से गुजर रहे हैं। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मानक के अनुसार रपटा आदि का कार्य न कराने वाले ठेकेदर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव

करमा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय करमा के समीप रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव पाया गया। ट्रेन की चपेट में आने से शरीर क्षत-विक्षत हो गया था। मृतक की उम्र करीब 20 वर्ष है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।

बुधवार सुबह करीब दस बजे खेत पर काम करने जा रहे कुछ लोगों ने एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर देखा। युवक लाल रंग का शर्ट पहने हुए था। ग्रामीणों ने सूचना 112 नंबर पर दी। मौके पर पहुंचे एसआई रवींद्र प्रसाद, एसआई शेषनाथ यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। 

 अनुमान लगाया गया कि युवक ग्रामीण क्षेत्रों में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता होगा। वह किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और रेलगाड़ी की चपेट में आ गया यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed