फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jeep and auto collided full of visitors, 12 injured

दर्शनार्थियों से भरी जीप और ऑटो की टक्कर, 12 घायल

Tue, 12 Apr 2022 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
Jeep and auto collided full of visitors, 12 injured
घोरावल सीएचसी में भर्ती दर्शनार्थी - फोटो : SONBHADRA
कोतवाली क्षेत्र के कोलियाघाटी में सोमवार की रात श्रद्धालुओं से भरी एक जीप व ऑटो में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक समेत 12 लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीन की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम घोरावल कस्बे से अलग-अलग घरों से मिलाकर कई श्रद्धालु मां कुंडवासिनी धाम कुड़ारी दर्शन पूजन के लिए निकले। कोलियाघाटी उतरते समय जीप विपरीत दिशा से आ रही ऑटो टकरा गई। ऑटो में चालक के अलावा अन्य कोई सवार नहीं था। टक्कर के बाद जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में जीप सवार निरंकार (30) निवासी नौगव, पत्नी पूजा (26), सास राधा देवी (53) निवासी घोरावल, संजू (40) निवासी घोरावल, पत्नी चंदा (36), पुत्री खुशी (15), कस्बा निवासी विशाल (32), मनोज (45), उसका पुत्र प्रदीप (10), जीप चालक आकाश मोदनवाल (22), उसका चचेरा भाई सत्यम मोदनवाल (26) और ऑटो चालक मोकरसिम निवासी विकास (22) घायल हो गए। कुछ ही देर में घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। एंबुलेंस कीम दद से सभी घायलों को सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जीप चालक आकाश मोदनवाल, ऑटो चालक विकास समेत तीन लोगों को वाराणसी और जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। शेष घायलों का उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed