{"_id":"614b6b698ebc3e0a54122920","slug":"je-will-boycott-work-on-27th-in-up-sonbhadra-news-vns6131355139","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 27 को कार्य बहिष्कार करेंगे जेई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 27 को कार्य बहिष्कार करेंगे जेई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में 18 सूत्री मांगों को लेकर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन का आंदोलन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य द्वार झरिया नाला गेट पर 24 घंटे के अनशन पर बैठे अभियंताओं को जूस पिलाकर अनशन तोड़ा गया और दूसरी टीम 24 घंटे के लिए अनशन पर बैठी।
शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन की उपेक्षा से क्षुब्ध अनशन पर बैठे अभियंताओं ने प्रदेश सरकार श प्रबंधन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। शाखा ओबरा के संगठन सचिव इं. पंकज गुप्ता ने बताया कि संवर्ग के सदस्य दिन रात जान जोखिम में डालकर आम जनता की बेहतरी के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद हमारी जायज मांगों के प्रति सरकार और प्रबंधक उदासीन है। मांग की कि अतिशीघ्र संगठन की 18 सूत्री मांगों को माना जाए अन्यथा बिजली कर्मी पूरे प्रदेश में 27 सितंबर को कार्य बहिष्कार करेंगे।
सामूहिक उपवास पर पंकज गुप्ता, नवीन चावला, अनिल त्रिपाठी, अवधेश सिंह यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, योगेंद्र यादव, संतोष पांडेय, विजय प्रताप सिंह कुशवाहा, फिरोज अहमद, अशोक यादव, अभिषेक सिंह, आरके बरनवाल, बृजेश यादव, जनकधारी, अनुराग त्रिपाठी, राजकुमार, बलिराम प्रजापति, ओमप्रकाश मिश्रा, आलोक कुमार सिंह, सुनील कुमार, शारतेन्दु गुप्ता, आरके पासवान आदि बैठे हैं। इस मौके पर आर जी सिंह, अभय प्रताप सिंह, जमील अंसारी, जगदीश भारती, दिनेश यादव, बालगोविंद, अशोक यादव, रामकुमार गुप्ता, प्रेमशरण, कुलदीप नारायण, गोपीचंद आदि शामिल रहे।