फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jayesh, an alumnus of Sonbhadra Engineering College, got 40th rank in engineering services.

Sonebhadra News: सोनभद्र इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व छात्र जयेश को इंजीनियरिंग सेवा में 40वीं रैंक

Thu, 23 Nov 2023 10:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
Jayesh, an alumnus of Sonbhadra Engineering College, got 40th rank in engineering services.
सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र के पूर्व छात्र जयेश यादव ने यूपीएससी की इंजीनियरिंग सेवा की परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर 40वीं रैंक हासिल की है। उनकी सफलता से कॉलेज के शिक्षकों, छात्रा-छात्राओं में खुशी है।
विज्ञापन

मूल रूप से गोरखपुर के निवासी जयेश यादव राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र के पहले सत्र के छात्र रहे। उन्होंने यहां वर्ष 2016-20 तक इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की। इसके बाद वह इंजीनियरिंग सर्विस की तैयारी में जुट गई। वर्ष 2023 के लिए यूपीएससी की ओर से कराई गई परीक्षा में जयेश ने इलेक्ट्रानिक्स एंड टेलीकॉम इंजीनियरिंग में सफलता हासिल करते हुए 40वीं रैंक पाई है। फिलहाल वह एनटीपीसी में सेवारत हैं। जयेश के पिता अवधेश यादव एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। वहीं मां संगीता यादव गृहिणी हैं। जयेश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग के तत्कालीन विभागाध्यक्ष डॉ. डीके त्रिपाठी, प्रशांत पांडेय, अभिनव गुप्ता को दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed