फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jayant doubled, the total production of Dudhichua

दोगुना होगा जयंत, दुद्धीचुआ का कोल उत्पादन

Sat, 02 Apr 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sat, 02 Apr 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
 एनसीएल के सीएमडी तापस कुमार नाग ने कहा कि जयंत और दुद्धीचुआ कोयला परियोजनाओं की क्षमता दोगुना होगी। 10-10 मिलियन टन सालाना कोयला उत्पादन करने वाले दोनों प्रोजेक्ट जल्द ही 40 मिलियन टन कोयला का उत्पादन कर सकेंगे। ककरी और बीना कोयला परियोजना को भी एक करने की दिशा में काम तेज कर दिया गया है। एकीकृत होने के बाद इस परियोजना से 10 मिलियन टन कोयला प्राप्त किया जा सकेगा।  वह शनिवार की दोपहर सिंगरौली स्थित मुख्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब थे।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2015-16 में एनसीएल ने 80.22 मिलियन टन कोयले के उत्पादन के साथ ही 78.51 मिलियन टन कोयला का प्रेषण और तथा 339.64 मिलियन क्यूबिक मीटर अधिभार (ओबी) हटाने में कामयाबी मिली है। कंपनी की तीनों उपलब्धियां अभूतपूर्व और विशिष्ट हैं। बताया कि दो दिन पूर्व समाप्त हुए वित्त वर्ष में एनसीएल को अब तक का सर्वाधिक 78.10 मिलियन टन कोयला उत्पादन की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसे पूरा करते हुए पिछले साल के मुकाबले 10.68 प्रतिशत अधिक कोयले का उत्पादन किया गया। कंपनी ने 78.51 मिलियन टन कोयले का प्रेषण कर नया रिकार्ड बनाया है जो पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 6.54 प्रतिशत अधिक है। 
विज्ञापन



इसी तरह 260 मिलियन क्यूबिक मीटर अधिभार हटाने के लक्ष्य के सापेक्ष 79.64 मिलियन क्यूबिक अधिक अधिभार हटाया गया है। इस मौके पर कंपनी की निदेशक (कार्मिक) शांतिलता साहू, सीवीओ केपी वेंकटेश्वर राव, निदेशक (तकनीकी/संचालन) गुणाधर पांडेय, निदेशक (वित्त) पीएसआरके शास्त्री, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना)  जेएल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed