फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jawan made video viral to save his cousin

मौसेरे भाई को बचाने के लिए जवान ने किया वीडियो वायरल

Sat, 13 Jun 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Jawan made video viral to save his cousin
सोनभद्र/अनपरा। सियाचिन में तैनात सैनिक राधा रमण राय ने अपने मौसेरे भाई को बचाने के लिए वीडियो वायरल किया है। यह खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। अनपरा थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने जांच रिपोर्ट एसपी को भेज दी है। वहीं, इस मामले की जांच कर रहे पिपरी क्षेत्राधिकारी विजय शंकर मिश्र भी जल्द ही जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपेंगे।
विज्ञापन

पिपरी क्षेत्राधिकारी वीएस मिश्रा का कहना है कि सियाचिन के 173 फील्ड रेजीमेंट 56 एपीओ में तैनात राधा रमण राय के वायरल वीडियो की जांच में मामला एनसीएल की जमीन पर दो पक्षों में चल रहे विवाद को लेकर है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में जवान ने वीरेन्द्र नाथ राय को अपना पिता व आशीष राय को अपना भाई बताया है, जबकि जवान राधा रमण राय पुत्र रविन्द्र नाथ राय भरसड़ी थाना मेहनगर तहसील लालगंज जिला आजमगढ़ का निवासी है, जो आशीष का मौसेरा भाई है। उन्होंने बताया कि जिस चोरी व जमीन के मामले में जवान ने वीडियो वायरल किया है, वह एनसीएल की जमीन पर टप्पू विश्वकर्मा व आशीष राय के पिता वीरेन्द्र नाथ राय के बीच विवाद से जुड़ा हुआ है। 14 मार्च 2020 को आशीष व उसके तीन साथियों के खिलाफ चोरी का का मामला रेणुसागर निवासी सैयद सउद आलम ने दर्ज कराया है। इससे पूर्व भी जमीन संबंधी विवाद में पुलिस की तरफ से वर्ष 2016 में शांतिभंग में कार्रवाई की जा चुकी है। लेखपाल की रिपोर्ट में भी यह बात साबित हो चुकी है कि जमीन एनसीएल की है। समय समय पर एनसीएल के अधिकारी जमीनों पर कब्जे को लेकर शिकायत करते रहते हैं। अनपरा कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने कहा कि चोरी के मामले में आशीष को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन आशीष तब से फरार है। सियाचिन में तैैनात जवान ने अपने मौसेरे भाई को बचाने के लिए वीडियो वायरल किया है। इसकी रिपोर्ट एसपी को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed