फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jaunpur beat Obra by one goal in football tournament

फुटबाल टूर्नामेंट में जौनपुर ने ओबरा को एक गोल से हराया

Sun, 07 Feb 2021 06:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur beat Obra by one goal in football tournament
महुली। विंढमगंज के महुली कस्बे में चल रहे फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच आजमगढ़ और जयंत के बीच खेला गया। मैच शुरू होने के 23वें मिनट में आजमगढ़ के खिलाड़ी आमिर ने जयंत की ओर पहला गोल डाला। मध्याह्न के बाद ठीक 17वें मिनट में जयंत के खिलाड़ी शोभित के किक से निकली गेंद गोलकीपर को चकमा देते हुए सीधे गोल पोस्ट के भीतर घुस गई। इस तरह दोनों टीमें एक-एक गोल से बराबर हो गईं। अब इन्हें अगले दिन खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

दूसरा मैच ओबरा और जौनपुर के बीच हुआ। इसमें खेल शुरू होने के 14वें मिनट में जौनपुर के खिलाड़ी अरविंद ने ओबरा की ओर पहला गोल डाला। इसके बाद मध्याह्न तक दोनों टीमें और कोई गोल नहीं कर सकी। मध्याह्न के ठीक 22वें मिनट में ओबरा के खिलाड़ी मुजफ्फर खान ने जौनपुर की ओर गोल डालकर मैच बराबरी पर ला दिया। बाद में मैच निर्णायक विनोद कुमार ने दोनों टीमों के बीच पेनल्टी शूट कराया। इस दौरान जौनपुर ने ओबरा को 5-4 गोल से हराकर मैच में बढ़त बना ली। इस मौके पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष डॉ. विनय श्रीवास्तव, दिलीप कन्नौजिया, कलामुद्दीन सिद्दीकी, बुंदेल चौबे, राजकपूर, मुकेश कुमार, अमानुल्लाह, श्याम बिहारी, कमलेश विश्वकर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed