फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jatayu gave his life to protect Sita: Murari Shastri

सीता की रक्षा के लिए जटायु ने दे दिए थे प्राण : मुरारी शास्त्री

Sun, 19 Dec 2021 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
Jatayu gave his life to protect Sita: Murari Shastri
राबर्ट्सगंज अकड़हवा पोखरा स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में श्रीराम कथा में प्रवचन करते मुरारी शास? - फोटो : SONBHADRA
नगर के अकड़हवा पोखरा स्थित श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में चल रहे रुद्र महायज्ञ और श्रीराम कथा में शनिवार की कथा में भगवान राम के वनगमन एवं सीता हरण की कथा का प्रसंग सुनाया। प्रयागराज से आए मुरारी जी शास्त्री ने कहा कि भारत में अबला नारी की रक्षा पक्षी भी किया करते हैं। गिद्ध जटायु का उदाहरण देते हुए कथा को विस्तार से समझाया। कहा कि जब रावण माता सीता का हरण कर आकाशमार्ग से जा रहा था तो सबसे पहले इसका विरोध मांस खाने वाले पक्षी गिद्ध जटायु ने किया था। सीता की रक्षा करते हुए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी।
विज्ञापन

द्रोपदी के चीरहरण का प्रसंग भी मार्मिक ढंग से सुनाया। उन्होंने नारियों का सम्मान करने की अपील की। इससे पहले साध्वी आराधना चतुर्वेदी ने पंडाल में उपस्थित लोगों से भक्ति की राह अपनाने को कहा। कहा कि आज का युवा अपने संस्कृति से भटक गया है। युवाओं को अपने सनातन संस्कृति पर गर्व करने की अपील की। सुबह के वक्त आचार्य नीरजानंद शास्त्री के निर्देेशन में आचार्यों ने रुद्र महायज्ञ कराया। महायज्ञ के दौरान यज्ञ नारायण की परिक्रमा करने के लिए महिलाओं की भीड़ जुटी रही। भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्था में मुख्य रूप से मनीष तिवारी, संतोष सिंह, अरविंद देव पांडेय, अजय मिश्र, कमलेश मिश्र, ग्राम प्रधान प्रकाश सोनकर आदि जुटे रहे।

राबर्ट्सगंज अकड़हवा पोखरा स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में श्रीराम कथा में उपस्थित महिलाएं।

राबर्ट्सगंज अकड़हवा पोखरा स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में श्रीराम कथा में उपस्थित महिलाएं।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed