सोनभद्र। जिले में जनता कर्फ्यू के जरिए आज कोरोना वायरस से जंग लड़ी जाएगी। इसको लेकर पूर्व संध्या पर शनिवार को लोग घर पर ही पूरे समय रहने की योजनला बनाने में जुटे रहे। इसको लेकर कई संगठन, जनप्रतिनिधि, स्वंयसेवी, प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य अमला लोगों को जागरूक करने में लगा रहा। इसको सफल बनाने के लिए एसोसिएशन की तरफ से सभी पेट्रोल पंपों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। आवश्यक सेवाओ को छोड़ कर व्यापारी भी इस दिन अपनी दुकान, प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। ट्रवेल एजेंसियों के जरिए होने वाली वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह ठप रखी जाएगी।
देश में कोरोना वायरस के चलते बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से रविवार को जनता कफर्यू लगाने का आह्वान किया है। इसके बाद जनता भी अपनी तरफ से जनता भी इस कफर्यू को सफल बनाने में जुट गई है। विभिन्न संगठनों के लोग जहां इसके लिए लोगों को जागरूक करते रहे। वहीं कई लोगों ने आगे बढ़कर होने वाली बैठक एवं अन्य छोटे-बड़े कार्यक्रमों को स्थगित करने का निर्णय लिया है। जनता कफर्यू को देखते हुए शनिवार से ही बाजारों में सन्नाटे की स्थिति बनने लगी। सड़कों पर भी शाम ढलते-ढलते वाहनों की आवाजाही कम होनी शुरू हो गई। विभिन्न संगठनों की ओर से लाउडस्पीकर के माध्यम से जनता कफ्यू का समर्थन करने के लिए लोगों से अपील किया जा रहा था। सदर तहसील में एसडीएम यमुना धर चौहान, घोरावल में उपजिलाधिकारी प्रकाश चंद्र ने लोगों से जनता कर्फ्यू के दौरान अपने-अपने घरों में रहने की अपील करते दिखें।