फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jan Adhikari Party submitted memorandum to President, Governor

जन अधिकारी पार्टी ने राष्ट्रपति, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

Mon, 19 Oct 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Jan Adhikari Party submitted memorandum to President, Governor
घोरावल। जन अधिकार पार्टी घोरावल विधानसभा इकाई के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था किसानों की समस्याओं समेत विभिन्न मांगो को लेकर सोमवार को घोरावल तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने जिला महासचिव डॉ. विनोद कुमार मौर्या के नेतृत्व में राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उनके स्टेनो अखिलेश मिश्रा को सौंपा।
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्टी के जिला महासचिव डॉ. विनोद कुमार मौर्या ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। प्रदेश में अपराधी गुंडे बेलगाम हो गए हैं। प्रशासन पूरी तरह पंगु हो गई है। प्रदेश में बलात्कार हत्या जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। आम जनमानस में अपनी सुरक्षा के प्रति भय व्याप्त है। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। सरकार अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के बजाय शांत बैठी है। इस दौरान पार्टी के घोरावल ब्लॉक अध्यक्ष श्रीपति विश्वकर्मा ने पिछड़े वर्ग को मेडिकल सहित सभी क्षेत्रों में आरक्षण दिए जाने क्रीमी लेयर को समाप्त किए जाने या कम से कम 15 लाख किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष श्रीपति विश्वकर्मा, महासचिव चंद्रशेखर आजाद मौर्य, मिथिलेश कुमार मौर्य, श्रवण कुमार, पंकज कुमार भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed