{"_id":"678fe3909bf7d614980df433","slug":"jam-on-renukoot-anpara-road-for-12-hours-vehicles-kept-crawling-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-123374-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रेणुकूट-अनपरा मार्ग पर 12 घंटे तक जाम, रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रेणुकूट-अनपरा मार्ग पर 12 घंटे तक जाम, रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
गाढ़ा बैरियर के बाद सोमवार की शाम तीन वाहनों की टक्कर के बाद शुरू हुए जाम का असर 12 घंटे तक मंगलवार को भी बना रहा। दोपहर तक रेणुकूट-अनपरा मार्ग भीषण जाम में जकड़ा रहा। महाकुंभ जाने वाले लोगों के वाहन भी जाम में फंसे रहे।
आए दिन लग रहे जाम से नगरवासी परेशान हो उठे हैं। सोमवार की शाम लगभग चार बजे पिपरी थाना क्षेत्र के मकरा के समीप तीन वाहनों में टक्कर हो गई थी। पुलिस के प्रयास से पांच घंटे बाद जाम खुल गया, लेकिन पुलिस के जाते ही कुछ देर बाद फिर से जाम लगना शुरू हुआ।
यह बढ़ता हुआ मंगलवार की सुबह तक नगर में आ गया। जाम लगने से सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और काम पर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। जाम लगने से ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले हजारों श्रमिकों की ड्यूटी छूट गई।
विज्ञापन
आधी रात को नगर में कर्नाटक के मैसूर से एनसीएल की बड़ी मशीन लेकर आ रहा ट्रेलर भी जाम का कारण बन गया। वाहन पर रखी मशीन इतनी बड़ी थी कि उसकी वजह से भी दूसरे वाहन आगे नहीं जा पा रहे थे और सामने के वाहन भी धीरे-धीरे पास हो रहे थे।
वाहन चालक ने बताया कि रात दो बजे से वह रेणुकूट बाजार में जाम में फंस गया जिसकी वजह से उसका वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ा। मंगलवार की सुबह 9 बजे तक जब ट्रेलर तुर्रा चौराहे पर पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने वाहन को सड़क के किनारे पेट्रोल पंप पर खड़ा करवाया, तब जाकर गाड़ियां आगे बढ़ने लगीं। इसके बाद भी जाम चलता रहा। जगह-जगह खराब हुए ओवरलोड वाहन भी जाम का कारण बन गए। नगरवासियों ने आए दिन लग रहे जाम से निजात दिलाने की मांग की है।