{"_id":"6a971a96b19f14d0a1038d06","slug":"it-rained-heavily-for-three-hours-sonbhadra-news-c-191-1-gyn1003-148052-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: तीन घंटे तक झमाझम हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: तीन घंटे तक झमाझम हुई बारिश
विज्ञापन
कटरा बाजार के गल्ला मंडी भदोही में बारिश के बाद जल जमाव। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंगलवार को भी जबरदस्त बारिश हुई। जिले भर में 130 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। वहीं कई स्कूल परिसरों में बारिश का पानी भर गया।
ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर घुटने तक पानी भर गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
जिले में अगस्त महीने के आखिरी दिन रिकाॅर्ड बारिश के बाद सितंबर महीने के पहले ही दिन झमाझम बारिश हुई। सुबह से ही बादल छाए रहे। सुबह आठ बजे के बाद करीब तीन घंटे के लिए बारिश बंद हुई, लेकिन उसके बार फिर से झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश तीन घंटे तक लगातार होती रही। ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, सुरियावां समेत सभी इलाकों में बारिश से लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ी। यूपीएस सुरियावां समेत कई विद्यालयों में पानी भर गया। इससे विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई। चौरी क्षेत्र में पूरे दिन बारिश होने से निर्माणाधीन हाईवे पर जगह-जगह जलभराव हो गया। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि 24 घंटे में करीब 130 मिमी बारिश हुई है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है। संवाद