फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Issue of power cut and dilapidated road remained in the Peace Committee meeting

पीस कमेटी की बैठक में विद्युत कटौती और जर्जर सड़क का छाया रहा मुद्दा

Sat, 09 Jul 2022 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Issue of power cut and dilapidated road remained in the Peace Committee meeting
घोरावल पुलिस चौकी परिसर में बृहस्पतिवार देर शाम पीस कमेटी की बैठक पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव कटियार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बकरीद और सावन माह में निकलने वाले कांवड़ यात्रा पर विचार किया गया। घोरावल मिर्जापुर संपर्क मार्ग जर्जर होने और तीन किलोमीटर संपर्क मार्ग पर हजारों गड्ढे होने और घोरावल नगर में जर्जर विद्युत आपूर्ति के कारण पेयजल संकट, पथ प्रकाश सहित अन्य मुद्दे छाये रहे।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मामले को संबंधित विभाग को अवगत कराने तथा समाधान करने का आश्वासन दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर प्रशासन को अवगत कराने की अपील की। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार ने घोरावल नगर में ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए कुछ निश्चित समय पर पूर्व निश्चित स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस लगाए जाने की अपील की। घोरावल उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम दास केडिया, प्रशिक्षु पीपीएस अमित कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी, कस्बा चौकी प्रभारी तेज बहादुर राय, राजीव कुमार, अशोक कुमार, कैलाश सिंह, रमेश कुमार, शहबान अली, मो. नईम, हाफिज परवेज, अशरफ अली, सौदागर अली, राजेश गुप्ता, कृष्ण किसानू, गोपाल पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed