फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ISC Result: Abhinav topper in Sonbhadra, Sunita topper in commerce

आईएससी परिणाम: सोनभद्र में अभिनव टॉपर, वाणिज्य में सुनीता अव्वल

Sun, 24 Jul 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
ISC Result: Abhinav topper in Sonbhadra, Sunita topper in commerce
अपने पिता अभय श्रीवास्तव व मां रीना देवी के साथ सीआईएससीई बोर्ड का टॉपर अभिनव श्रीवास्तव। - फोटो : SONBHADRA
सीआईएससीई बोर्ड की 12वीं के नतीजे रविवार की शाम घोषित हुए। रेणुकूट के डीसी लेविस मेमोरियल स्कूल के छात्र अभिनव कुमार श्रीवास्तव ने सर्वाधित 98.25 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। कॉमर्स वर्ग में 93 प्रतिशत अंक पाकर सुनीता दास अव्वल रहीं। परिणाम की घोषणा के बाद मेधावियों ने जमकर खुशी मनाई। परिवार के बड़े-बुजुर्गों ने उन्हें मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

सीआईएससीई बोर्ड से दसवीं के नतीजे पिछले दिनों घोषित हो गए थे। अन्य बोर्डों के सभी परिणाम जारी होने के बाद से ही 12वीं के नतीजों को लेकर कयास लगाया जा रहा था। परीक्षार्थी रिजल्ट जानने को बेताब थे। रविवार की दोपहर बाद अचानक बोर्ड की ओर से परिणाम घोषित किए जाने की सूचना प्रसारित की गई और फिर शाम तक नतीजों का एलान भी हो गया। सीआईएससीई बोर्ड से संचालित जिले के एकमात्र स्कूल डीसी लेविस मेमोरियल से विज्ञान वर्ग में 98.25 प्रतिशत अंक पाकर अभिनव कुमार श्रीवास्तव ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर कीर्ति विश्वकर्मा को 95.75 प्रतिशत अंक मिले। निशा कुमारी को 92.25 पाकर तीसरे और अभिषेक भारती 92 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। कॉमर्स में सुनीता दास 93 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रही। श्रीयांशी राय 91.75 अंक पाकर दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

वहीं उज्जवल कुमार त्रिपाठी 88.75 एवं ऋषभ कुमार 87.75 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिमोना ने बताया कि परीक्षा में कुल 150 छात्र-छात्रा शामिल हुए थे, जिसमें 135 ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यालय में प्रथम स्थान पाने वाले अभिनव कुमार श्रीवास्तव ने गणित कंप्यूटर साइंस व इंग्लिश में 100-100 अंक और फिजिक्स में 95 अंक पाकर सब्जेक्ट टाप किया। जबकि केमिस्ट्री में संयुक्त रूप से अभिनव कुमार श्रीवास्तव और कीर्ति विश्वकर्मा ने 91 अंक पाकर विषय टाप किया। सुनीता दास प्रियांशी राय वसी सिंह ने हिंदी में समान रूप से 92-92 अंक पाकर विषय टॉपर रहीं। अकाउंट में 87 अंक पाकर सृष्टि जायसवाल अव्वल रही। विद्यालय के प्रबंधक जय सिंह डेविड ने बोर्ड परीक्षा में आए शानदार नतीजों पर अध्यापकों, छात्रों व अभिभावकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed