फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Irrigation Department office cordon on irregular drinking water supply

अनियमित पेयजल आपूर्ति पर सिंचाई विभाग कार्यालय घेरा, की नारेबाजी

Wed, 03 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Irrigation Department office cordon on irregular drinking water supply
पिपरी में सिंचाई विभाग से संचालित आरओ प्लांट से बीते एक वर्ष से अनियमित पेयजल आपूर्ति पर विद्युत कर्मचारियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में सिंचाई विभाग कार्यालय का घेराव कर कर्मचारियों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश जल विद्युत निगम लिमिटेड के अधिशासी अभियंता को दिए पत्र में संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने लिखा है कि रिहंद जल विद्युत परियोजना के कार्मिकों के आवास व कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति की समस्या बीते एक साल से बनी हुई है। बीते एक सप्ताह से आपूर्ति में ज्यादा व्यवधान उत्पन्न हो गया। बुधवार की सुबह से ही आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई जिससे परियोजना कॉलोनी में पानी की किल्लत हो गई। समस्त कार्मिकों के परिजन को पानी के अभाव में जीवन यापन करना पड़ रहा है। इस संबंध में कर्मियों ने कई बार सिंचाई विभाग से व्यवस्था में सुधार की मांग की लेकिन पेयजल आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के लोग आक्रोशित हो गए और अधिशासी अभियंता को पत्र देकर सुधार की मांग की। इस मौके पर रिहंद परियोजना संयुक्त श्रम संगठन समिति के संयोजक असीम सिंह, राजकीय विद्युत परिषद अभियंता संघ के शाखा सचिव अजीत सक्सेना, विद्युत मजदूर संघ के शाखा सचिव अरुण कुमार, जूनियर इंजीनियर संगठन के शाखा सचिव आशिक अली, बिजली कर्मचारी संघ के शाखा सचिव रवि कुमार, संयुक्त श्रम संगठन समिति के उप संयोजक सुरेंद्र पटेल, प्राविधिक कर्मचारी संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष कपिलदेव विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed