{"_id":"6209466871e87f5b6a32302c","slug":"irrigation-department-employee-beaten-up-by-unknown-miscreants-sonbhadra-news-vns63846374","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग के कर्मचारी को अज्ञात बदमाशों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग के कर्मचारी को अज्ञात बदमाशों ने पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलौड़ी सिंचाई डाक बंगला पर तैनात एक कर्मचारी के साथ शनिवार की देर रात दो अज्ञात बदमाशों ने मारपीट की। रात में शोर शराबा सुन जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते बदमाश भाग निकले। पीड़ित कर्मचारी ने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है।
मिर्जापुर कैनाल डिविजन (एमसीडी) का चतरा ब्लॉक के बेलौड़ी गांव स्थित डाक बंगला है। सिंचाई विभाग ने बंगले को स्टोर बनाया है। स्टोर की देखरेख के लिए पहले दो कर्मचारियों की तैनाती थी लेकिन कुछ दिन पहले एक कर्मचारी का स्थानांतरण हो गया। मौजूदा समय में प्रयागराज निवासी घनश्याम यादव की स्टोर स्टेनो पद पर तैनात है। कर्मचारी की मानें तो शनिवार की रात में खाना बनाकर खाने के बाद बरामदे में सो रहा था। रात करीब दो बजे दो अज्ञात बदमाश पहुंचे और उससे स्टोर की चाबी मांगने लगे। कर्मचारी ने बताया कि उसके पास स्टोर की चाबी नहीं है। इस पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की। कर्मचारी के शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग लाठी डंडा लेकर पहुंचते तब तक दोनों बदमाश भाग निकले। पीड़ित कर्मचारी घनश्याम ने बताया कि मामले की जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को दे दी है। इस संबंध में पन्नूगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग के कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।