फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Irregularity in the prime minister's road construction

प्रधानमंत्री सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितता

Sat, 22 Dec 2018 12:00 AM IST
sonebhadra Published by: मनदीप श्रीवास्तव Updated Sat, 22 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
आसनडीह। बभनी ब्लॉक के बभनी बाजार से सांगोबांध बाजार तक करीब 26 किमी सड़क के निर्माण में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी बरती जा रही है। इसमें क्षेत्रीय पहाड़ियों से तोड़कर काली गिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों ने अनियमितता की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने करोड़ों की लागत से बनने वाली इस सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया है। बभनी क्षेत्र की लोकल गिट्टी आपूर्ति कर उच्च क्वालिटी की गिट्टी का बिल पास कराने की भी चर्चा है। बरवें, खैरा गांव में दर्जनों ट्रैक्टरों से काली गिट्टी की आपूर्ति अवैध रूप से सड़क निर्माण में कराई जा रही है। सड़क निर्माण में गुणवत्ता की जांच करने वाले अधिकारी भी मौके पर नहीं पहुंच रहे हैं। इससे क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। ग़ुणवत्ता की अनदेखी कर बनाई जाने वाली सड़कें बभनी क्षेत्र में दो साल भी नहीं चल पाती हैं। इसका खामियाजा क्षेत्रीय लोगों को भुगतना पड़ता है। क्षेत्र के रामलाल, रामलखन, रामप्रकाश, अनिल कुमार, राजेंद्र प्रसाद ने डीएम से जांच कराकर निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed