फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   investigation

उभ्भाकांड: सेवानिवृत्त तहसीलदार से हुई पूछताछ

Thu, 26 Sep 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
investigation
सोनभद्र। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने उभ्भाकांड की जांच तेज कर दी है। जिले में चार दिनों से एसआईटी आदर्श कृषि सहकारी समिति की जमीन से संबंधित सबूत एकत्र करने में जुटी है। बृहस्पतिवार को वाराणसी में एसआाईटी की एक टीम सेवानिवृत्त तहसीलदार से समिति के नाम जमीन कैसे दर्ज हुई आदि बिदुंओं पर जानकारी हासिल की। दूसरी टीम कलेक्ट्रेट में पत्रावलियों को खंगालने में जुटी रही।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि 17 जुलाई को घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में आदर्श कृषि सहकारी समिति की विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में 11 लोगों की हत्या कर दी गई थी। जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर विशेष जांच दल (एसआईटी) विवेचनाक करने में जुट गई है। सूत्रों की मानें तो बृहस्पतिवार को एसआईटी के इंस्पेक्टर विनोद त्रिपाठी ने वाराणसी पहुंच कर घोरावल के पूर्व तहसीलदार रहे और वर्तमान में सेवानिवृत्त हो चुके जयचंद्र से आदर्श कृषि सहकारी समिति उभ्भा के नाम किस विधि के तहत जमीन की गई। समिति के सदस्य कौन-कौन हैं आदि बिंदुओं पर गहनता से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया। वहीं इंस्पेक्टर भीम यादव और आरपी सिंह ने कलेक्ट्रेट में एडीएम समेत अन्य कार्यालयों में समिति की जमीन से संबंधित अभिलेखों के बारे में पता करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed