फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Investigation of housing scam intensified, letter taken in possession

आवास घोटाले की जांच हुई तेज, कब्जे में ली पत्रावली

Wed, 24 Aug 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Investigation of housing scam intensified, letter taken in possession
नगर पंचायत घोरावल में आवासों का निर्माण कराए जाने के नाम पर करोड़ों रुपये डकारने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने विवेचना तेज कर दी है। बीते दिनों विवेचक इंस्पेक्टर ने श्रीकांत राय ने डूडा कार्यालय पहुंच कर पीओ से संबंधित पत्रावलियों की फोटो कॉपी कब्जे में ले लिया है। अब पुलिस किन-किन आरोपियों ने आवासों के निर्माण कराने के नाम पर सरकारी धन कितना डकारा है, इसका पता करने में जुट गई है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर राबर्ट्सगंज कोतवाली में डूडा के परियोजना अधिकारी राजेश उपाध्याय ने कार्यदायी संस्था के परियोजना अधिकारी बीपी सिंह, बीएम वर्मा, सेवानिवृत्त तत्कालीन यूनिट लेखाकार इंद्र मणि त्रिपाठी, रामजनम, मुहम्मदमुल और शैलेंद्र नाथ द्विवेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वादी ने तहरीर के माध्यम से पुलिस को अवगत कराया है कि सीएंडडीएस यूनिट को आईएचएसडीपी योजना के तहत घोरावल नगर पंचायत में 512 आवास बनाए जाने थे। उक्त आवासों के निर्माण के लिए 1431.87 लाख निर्गत किया गया था और कार्यदायी संस्था को वर्ष 2017 तक निर्माण कराकर हैंडओवर करना था, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका। इतना ही नहीं वित्तीय धनराशि का उपयोग कर लिया गया है। कुछ दिन पूर्व विवेचक श्रीकांत राय ने डूडा कार्यालय पहुंच कर परियोजना अधिकारी राजेश उपाध्याय से आवासों के निर्माण के लिए जारी धन आदि से संबंधित पत्रावलियों की फोटो कापी को कब्जे में लेने के साथ ही वादी का भी बयान दर्ज किया। डूडा के पीओ राजेश उपाध्याय ने बताया कि विवेचक ने जो भी पत्रावलियों की मांग कर रहे हैं, उसे उपलब्ध कराया जा रहा है। अभी तक उनके द्वारा जो भी कागजात मांगें गए हैं, उसे मुहैया कराया दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed