फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Investigation of fake birth certificate started

Sonebhadra News: फर्जी बनाए जा रहे जन्म प्रमाण पत्र की जांच शुरू

Sat, 08 Apr 2023 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Investigation of fake birth certificate started
दुद्धी। नगर में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शाह आलम के मुताबिक दुद्धी नगर में फर्जी साइट पर जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की जानकारी हुई। इस पर वे अपने सहकर्मियों के साथ वहां पहुंचे। मामले की पुष्टि होते ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। यह प्रकरण सामने तब आया जब पांच वर्षीय विक्की पुत्र बसंत निवासी खजुरी को चार सौ रुपये नकद लेकर 10 मिनट में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र दे दिया गया। बालक के पिता ने स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में आधार कार्ड बनवाने गया तो ऑनलाइन मैच नहीं होने के बाद स्वास्थ्य कर्मी उससे जानकारी लेना शुरू किए। जन्म प्रमाण पत्र पर बार कोड डाला हुआ था, लेकिन जब उसे स्कैन किया गया तो कोई डिटेल नहीं मिली। केंद्र अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी ने बताया कि कस्बा के मुंसिफ कोर्ट के समीप एक ऑनलाइन सर्विस के दुकानदार की ओर से फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनाकर जारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गयी है। उधर पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक आरोपियों से पूछताछ करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed