{"_id":"5fffe7158ebc3e33dd74a475","slug":"investigation-of-crores-embezzlement-cbi-from-shillong-raids-in-sonbhadra-one-youth-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों के गबन की जांच: शिलांग से आई सीबीआई का सोनभद्र में छापा, एक युवक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों के गबन की जांच: शिलांग से आई सीबीआई का सोनभद्र में छापा, एक युवक हिरासत में
Thu, 14 Jan 2021 09:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 14 Jan 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेघालय के शिलांग में धोखाधड़ी के एक मामले में सीबीआई की दो सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार सुबह अनपरा थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में छापा मार कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोनभद्र न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर टीम शिलांग रवाना हो गई।
विज्ञापन
सीबीआई के उप निरीक्षक शिव कुमार सिंह ने बताया कि शिलांग के एक कालेज के प्रिंसिपल के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के एक मामले में नोटिस के बाद भी पेश नहीं होने पर आरोपी बजरंग नगर निवासी रंजीत गुप्ता को गिरफ्तार करने का आदेश सीबीआई कोर्ट ने दिया है। इसी क्रम में बजरंग नगर निवासी रंजीत को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पूछताछ व मेडिकल के बाद सोनभद्र न्यायालय में पेश कर आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी में आरोपी की फर्म के लेटर हेड का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। इसमें शिलांग के एक कालेज के प्रिंसिपल और उसकी टीम ने कई गड़बड़ियां की है। आरोपी के खाते में एक करोड़ रुपये ट्रांसफर भी हुए थे।
विज्ञापन
सीबीआई कोर्ट से आरोपी के नाम से दो बार समन जारी हुआ था लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ था। उधर, अनपरा कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शिलांग से आई सीबीआई की टीम बजरंग नगर निवासी रंजीत गुप्ता को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।