{"_id":"5d3dede48ebc3e6ccc03cf13","slug":"investigation-action-sonbhadra-news-vns475287122","type":"story","status":"publish","title_hn":"उभ्भाकांड: दस लोगों की हत्या की जांच पूरी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उभ्भाकांड: दस लोगों की हत्या की जांच पूरी!
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली के उभ्भा गांव में समिति की भूमि को लेकर हुए विवाद में दस लोगों की हत्या की जांच पूरी होने की कगार पर पहुंच गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि रविवार की रात तक मिर्जापुर मंडल के कमिश्नर एवं वाराणसी जोन के एडीजी जांच रिपोर्ट शासन को भेज देंगे। इसको लेकर कई अधिकारी और कर्मचारियों की नींद उड़ गई है। उन्हें अपने खिलाफ रिपोर्ट भेजे जाने का भय सता रहा है।
17 जुलाई को आदर्श सहकारी कृषि समिति की भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। भूमि पर कब्जा करने 32 ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे ग्राम प्रधान अपने समर्थकों ने लाठी-डंडे, धारदार हथियार, और बंदूक के साथ निहत्थे आदिवासियों पर हमला कर दिया। गोली लगने से नौ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक की उपचार के दौरान ट्रामा सेंटर वाराणसी में मौत हो गई थी। इस मामले में हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अब तक पुलिस मुख्य अभियुक्त समेत 41 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं पांच आरोपी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुके हैं।