फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Intercity will not stop at Narayanpur Bazar station

Sonebhadra News: नारायणपुर बाजार स्टेशन पर नहीं रूकेगी इंटरसिटी

Fri, 30 Aug 2024 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Intercity will not stop at Narayanpur Bazar station
सोनभद्र। नारायणपुर बाज़ार-जीवनाथपुर खंड पर तीसरी लाइन का कार्य होने के कारण रेल प्रशासन की तरफ से गाड़ी संख्या 13346 सिंगरौली-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस का नारायणपुर बाज़ार स्टेशन पर ठहराव 10 अक्तूबर तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। इसी तरह गाडी संख्या 03334 सूबेदारगंज-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन डेमू, गाडी संख्या 04194 सूबेदारगंज-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन डेमू का भी ठहराव इस स्टेशन पर 15 अक्तूबर तक नहीं होगा। इन ट्रेनों का ठहराव जीवनाथपुर स्टेशन पर होगा। जिन यात्रिओं को नारायणपुर बाज़ार स्टेशन पर उतरना हो वे जीवनाथपुर स्टेशन पर उतरकर नारायणपुर बाज़ार स्टेशन पहुंच सकते हैं। इसी तरह प्रयागराज स्टेशन पर आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए किये जा रहे निर्माण कार्य के चलते तीन ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण किया गया है। इसकी जानकारी उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed