फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Inter's 2006 students competed dumped

इंटर के 2006 विद्यार्थियों ने परीक्षा ही छोड़ दी

Fri, 20 Feb 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Fri, 20 Feb 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
Inter's 2006 students competed dumped
 बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रथम पाली में सिर्फ इंटर के गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा में 4089 में से 3809 छात्राएं शामिल हुई, जबकि 280 ने छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


 वहीं गुरुवार को द्वितीय पाली में इंटर के हिंदी की हुई परीक्षा में 21169 में से 19443 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 1726 ने परीक्षा छोड़ दी।

सुबह साढ़े सात बजे से जिले के 82 परीक्षा केंद्रों पर इंटर के गृह विज्ञान की परीक्षा शुरू हुई। केंद्रों के प्रवेश द्वार पर शिक्षिकाओं ने परीक्षार्थियों की तलाशी ली।
विज्ञापन


 सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद फोर्स केंद्र से सौ मीटर की परिधि में लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी थी। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज मेें केंद्र व्यवस्थापक उषा सिंह, आदर्श इंटर कालेज सुरेश यादव
विज्ञापन
विज्ञापन


 की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई। नगर के राजा शारदा महेश इंटर कालेज, संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा हुई।

केकराही संवाददाता के अनुसार हंसवाहिनी इंटर कालेज कसयां में प्रधानाचार्य उमाशंकर मिश्रा की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई।

चुर्क प्रतिनिधि के अनुसार जय ज्योति इंटर कालेज में और नव ज्योति इंटर कालेज में भी गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। दुद्धी संवादाता के मुताबिक राजकीय बालिका इंटर कालेज में 279 छात्राओं में से सात ने परीक्षा नहीं दी।

वहीं राजकीय इंटर कालेज में छह छात्राओं ने परीक्षा दी। राजकीय इंटर कालेज परीक्षा का संकलन केंद्र बनाया गया है। कालेज के प्रधानाचार्य एवं केंद्र व्यवस्थापक रामाशीष ने बताया कि यहां पर कोन, दुद्धी, विंढमगंज, महुली,


 बालिका इंटर कालेज, गौराहिंसा, छत्तरपुर समेत 11 परीक्षा केंद्रों का संकलन केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष मिश्रा का कहना है कि केंद्रों पर सख्ती के नाते नकल करने की मंशा पालने वाले परीक्षार्थी अनुपस्थित हो रहे हैं। इसके अलावा दूसरे जिले में फार्म भरने के नाते भी संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed