फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Inter-provincial gambling gang busted, nine challaned

अंतरप्रांतीय जुआ गिरोह का भंडाफोड़, नौ का चालान

Wed, 08 Sep 2021 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Inter-provincial gambling gang busted, nine challaned
सदर कोतवाली क्षेत्र के सुकृत गांव स्थित एक मड़ई के पास दबिश देकर पुलिस ने अंतरप्रांतीय जुआ गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीन वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर सीओ राजकुमार तिवारी ने कोतवाल सुभाष राय, सुकृत चौकी इंचार्ज जैनेंद्र सिंह, स्वाट टीम प्रभारी अमित तिवारी और एसओजी प्रभारी श्याम बहादुर यादव को सुकृत बैजू बाबा मंदिर के पास भेजा। पुलिस टीम ने घेरेबंदी कर वहां से जुआ खेलते हुए नौ लोगों को पकड़ा। उनके पास से 1150 रुपये, ताश का पत्ता बरामद हुआ। सीओ ने बताया कि मौके से दो चार पहिया व एक बाइक को सीज किया गया है। वहीं पकड़े गए सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी अशोक केशरी, मिर्जापुर के बरेहठा गांव के रिंकू चौहान, मिर्जापुर निवासी प्रभाकर दीक्षित, चंदौली के पिपरिया के अनिल पटेल, मिर्जापुर निवासी दीपक सोनकर, अहरौरा निवासी दरोगा सोनकर, छत्तीसगढ़ के इंद्रावतीपुर सोनावल निवासी जवाहिर, मिर्जापुर के चिदलिक गरवार निवासी सोनू सिंह, बिहार के आमडीह सैथा निवासी आशुतोष तिवारी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed