फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Intense combing was done in search of Naxalites

नक्सलियों की तलाश में की गई सघन कांबिंग

Tue, 22 Dec 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Intense combing was done in search of Naxalites
सोनभद्र। सीमावर्ती राज्यों में नक्सली संचरण को दृष्टिगत रखते हुए मुगलवार को पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने चौकी चेरूई का आकस्मिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चेरूई और डिघिया गांव और आस-पास के इलाकों में सघन काबिंग की गई। ग्रामीणों से भी वार्ता कर जरूरी जानकारी ली गई।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय चेरूई, जनचौपाल के माध्यम से स्थानीय लोगों की समस्याएं जानी गईं और उसके हरसंभव निराकरण का भरोसा दिया गया। लोगों से भयमुक्त होकर किसी के बहकावे में न आते हुए पुलिस का सहयोग करने और स्थानीय पुलिस को भी जनता से मृदुल व्यवहार रखने के लिए कहा गया। ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित एवं विधिक निस्तारण कराये जाने के लिए संबंधितों ब को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सरकार द्वारा संचालित योजना ‘‘हर घर नल’’ के बारे में भी अवगत कराया गया। कांबिंग में सीओ राजकुमार तिवारी, कोतवाल अंजनी कुमार राय आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) डा. राजीव सिंह की अगुवाई में थाना जुगैल क्षेत्र के कुड़ारी और भरहरी में पुलिस- पीएसी बल के साथ सघन काबिंग की गई। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) ने जनचौपाल के माध्यम से स्थानीय लोगों से वार्ता की। उनकी मूलभूत समस्याओं के बारे में जानकारी करते हुए उनका हरसंभव निराकरण कराए जाने का भरोसा दिया। लोगों से भयमुक्त होकर किसी के बहकावे में न आते हुए पुलिस का सहयोग करने तथा स्थानीय पुलिस को भी जनता से मृदुल व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित एवं विधिक निस्तारण कराए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed