फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Integrated secondary school and hostel will be built at a cost of Rs 25 crore

Sonebhadra News: 25 करोड़ की लागत से बनेगा समेकित माध्यमिक विद्यालय और छात्रावास

Sun, 05 Jan 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Integrated secondary school and hostel will be built at a cost of Rs 25 crore
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बहुआर गांव में बनने वाले जनपद के पहले नवीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय के निर्माण कार्य पर 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। स्कूल निर्माण के लिए शासन की तरफ से धनराशि स्वीकृति कर दिया गया है। जल्द ही विद्यालय निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। बहुआर में बनने वाले समेकित विद्यालय की खास बात यह है कि इसमें हर तरह के दिव्यांग बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे। दिव्यांग बच्चों के लिए छात्रावास बनाया जाएगा। आकांक्षी जनपद सोनभद्र में दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दिया जा रहा है। दिव्यांग बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग से चोपन ब्लॉक के सिंदुरिया में संकेत आवासीय विद्यालय के संचालन की प्रक्रिया चल रही है। वहीं जिला मुख्यालय के आस-पास के दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई के लिए सदर ब्लॉक के बहुआर ग्राम पंचायत में नौ बीघा जमीन चिह्नित किया गया है। यहां नवीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय की स्थापना की जानी है। 25 करोड़ रुपये की लागत से नवीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय एवं छात्रावास का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए शासन की तरफ से धनराशि जारी कर दी गई है। विद्यालय निर्माण के लिए शासन स्तर से ही क्रंस्टक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
विज्ञापन

कोट
इस विद्यालय की क्षमता 560 विद्यार्थियों की होगी। शासन से धनराशि मंजूर हो गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इस विद्यालय के बनने से दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई में काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

विद्या देवी, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed