{"_id":"6039362a8ebc3ee91b5c4f06","slug":"inspection-of-helipad-hostel-restaurant-rooms-sonbhadra-news-vns576997148","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीपैड, छात्रावास, भोजनालय कक्षों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीपैड, छात्रावास, भोजनालय कक्षों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में शुक्रवार को डीएम अभिषेक कुमार और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने 14 मार्च को राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। डीएम ने सभी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशानिर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायत विभाग सहित अन्य विभागों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई।
शुक्रवार को विकास खंड बभनी स्थित सेवाकुंज आश्रम चपकी कारीडाड़ में डीएम अभिषेक कुमार सिंह ने 14 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बारे में प्रांत सह संगठन मंत्री आनंद और संस्थान के संरक्षक वीरेंद्र नारायण शुक्ल से विमर्श किया। वहां बन रहे हैलीपैड, लोकार्पण होने वाले विरसा मुंडा बनवासी विद्यापीठ, छात्रावास और भोजनालय कक्षों का अवलोकन किया। निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई की व्यवस्था कराई जाए। सड़कों को दुरुस्त करने, मानक के अनुसार हेलीपैड बनाने समेत अन्य कार्यों को त्वरित रूप से निस्तारित करने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी आपरेशन डॉ. राजीव कुमार सिंह, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. नेम सिंह, एसडीएम रमेश कुमार, डीएसओ राकेश तिवारी, तहसीलदार दुद्धी विवेक कुमार पांडेय, डीपीआरओ विशाल सिंह, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड सोनभद्र उदय नारायण, खंड विकास अधिकारी निरंकार मिश्र, जिला कार्यसमिति सदस्य आलोक चतुर्वेदी, केंद्र प्रमुख कृष्ण गोपाल आदि मौजूद रहे।