{"_id":"2172ce26c457fbec28f3f9fd945ddac3","slug":"insisted-on-vaccinations-for-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के टीकाकरण पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के टीकाकरण पर दिया जोर
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
Updated Wed, 06 May 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में मिशन इंद्रधनुष का उद्घाटन बुधवार को सदर विधायक अविनाश कुशवाहा और सीएमओ डा. अमरेंद्र बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान इस गर्भवती महिलाओं के साथ शून्य से दो वर्ष के बच्चों को टीकाकरण करने से लेकर अन्य सात तरह की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने पर चर्चा की गई।
मुख्य चिकित्साधिकारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम की सफलता के लिए आशाओं के साथ एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है। जो आंशिक रुप से छूटे बच्चों को बोले ज्यादा प्रचार प्रसार कर लोगों को इस योजना का लाभ दिलाना विभाग का मकसद है। बोले यह अभियान सात मई से 15 मई तक पूरे जिले मेें चलाया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. वीके अग्रवाल ने कहा कि जिले में प्रत्येक वर्ष करीब 58 हजार महिलाएं गर्भवती होती है और 50 हजार जीवित बच्चे जन्म लेते है। गर्भवती महिलाएं और बच्चों को सात जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण किया जाता है। 2020 तक इन सात जानलेवा बीमारियों से पूरी तरह मुक्त होने के लक्ष्य को पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विधायक अविनाश कुशवाहा ने शासन की इस योजना को महत्वाकांक्षी बताया। बोले स्वस्थ जच्चा बच्चा की स्वास्थ्य विभाग की पहचान है। यह कार्यक्रम पूरी तरह से गर्भवती महिलाओं और शून्य से दो वर्ष के बच्चों को लाभ पहुंचाने के लिए है। कार्यक्रम में चुर्क-गुर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष मो. सईद कुरैशी, डिप्टी सीएमओ डा. डीके सिंह, डा. राघवेंद्र सिंह, आरपी यादव, नसीम, संजय सिंह रहे।