फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Innocent sisters inadvertently ate dhatura seed, unconscious

दो मासूम बहनों ने अनजाने में खाया धतूरा का बीज, अचेत

Mon, 14 Dec 2020 05:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
Innocent sisters inadvertently ate dhatura seed, unconscious
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा चौकी अंतर्गत परसौना गांव में रविवार रात दो मासूम आदिवासी सगी बहनों ने अनजाने में धतूरे बीज खा लिया। अचेत अवस्था में दोनों बच्चियों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार की रात परसौना निवासी मुन्ना कोल ने अपनी दो पुत्रियों प्रिया (5) और मधु (2) को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। मुन्ना कोल ने बताया कि घर के पास खेत में धतूरे का पेड़ है। उसी धतूरे का फल घर के पास गिरा हुआ था। देर शाम घर के बाहर खेलते समय प्रिया और मधु ने धतूरे के फल का बीज खा लिया। इसके बाद घर में पहुंचते ही दोनों की हालत खराब होने लगी। दोनों उल्टी करते हुए अचेत हो गईं। बच्चियों के अचेत होने पर परिजन घबरा गए और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद दोनों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. मुन्ना प्रसाद ने बताया कि रविवार रात परसौना निवासी दो बच्चियों को अस्पताल में उनके परिजनों ने भर्ती कराया। दोनों ने धतूरा का बीज खा लिया था। प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed