फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Innocent playing died due to hit of highwa

Sonebhadra News: खेल रहे मासूम की हाईवा की चपेट में आने से मौत

Mon, 31 Jul 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Innocent playing died due to hit of highwa
मधुपुर। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सुकृत चौकी क्षेत्र के लोहरा गांव के पास हाईवा की चपेट में आने से घर के बाहर खेल रहे मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद राजमार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लोहरा गांव निवासी चंदन का पुत्र प्रियांशु (साढ़े तीन) सोमवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वाराणसी से राबर्ट्सगंज की ओर जा रहा तेज रफ्तार हाइवा ने बच्चे को चपेट में ले लिया। पहिए के नीचे आने से प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए। चालक हाईवा छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे सुकृत चौकी प्रभारी आशीष पटेल ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed