फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Injustice happening to tribal, unemployed: Roshanlal

आदिवासी, बेरोजगारों के साथ हो रहा अन्याय: रोशनलाल

Sun, 08 Nov 2020 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Injustice happening to tribal, unemployed: Roshanlal
राबर्ट्सगंज विधान सभा क्षेत्र के गुरमुरा में सोनांचल संघर्ष वाहिनी के कार्यकर्ताओं को संबोधित ? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सोनांचल के आदिवासी और बेरोजगारों की उपेक्षा की जा रही है। आदिवासियों और मूल निवासियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। दर्जन भर कल कारखाने और निजी कंपनियां होने के बाद भी यहां के बेरोजगार दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। उन्हें मजदूर और चपरासी तक की नौकरी नहीं मिल रही है। ये बातें सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल ने रविवार को चोपन ब्लाक के गुरमुरा में आयोजित सभा में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बेरोजगारों को रोजगार देने और सोनांचल की खनिज संपदा में सोनांचल के विकास के लिए हिस्सेदारी तय करने की मांग की गई। कहा कि निजी कंपनियों में दूसरे प्रान्तों के मजदूरों की भर्ती की जा रही है। नियम कानून का कोई पालन नहीं किया जा रहा है। कहा कि सोनांचल भ्रष्टाचारियों के लिए चारागाह बन गया है। सरकार आदिवासियों को उनके मूल निवास से उजाड़ने पर आमादा है। आदिवासियों और बेरोजगारों के साथ हो रहा अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि सोनांचल की खनिज संपदा पर बाहरी लोगों का कब्जा है। यहां की खनिज संपदा का दोहन हो रहा है, जब तक सोनांचल की खनिज संपदा में सोनांचल के विकास के लिए हिस्सेदारी तय नहीं होगी तब तक चौमुखी विकास संभव नहीं है। जनसभा को राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप जायसवाल, सूर्यजीत सोनी, विजय, अन्नू, बलवंत यादव, अकबर, बालेन्द्र सिंह पटेल, नागेंद्र तिवारी, हीरालाल, कतवारू घसिया ,संजय घसिया, हरिवंश घसिया, बसंत, निर्मल सिंह गोंड, नसीर खान ने संबोधित किया । संचालन संजय निषाद राज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed