{"_id":"68826cb3facba1ee6d0625eb","slug":"injustice-against-tribals-will-not-be-tolerated-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-131709-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: आदिवासियों से अन्याय बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: आदिवासियों से अन्याय बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
सोनभद्र। ओबरा विधानसभा के जुगैल ग्राम पंचायत स्थित पचपेड़िया टोला में कांग्रेस की ओर से जनचौपाल का आयोजन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अध्यक्षता में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। आदिवासियों और महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनकी जोत-कोड़ की जमीन को मध्य प्रदेश के लोगों को पट्टे पर दे दिया गया।
जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी शासन में आदिवासियों का लगातार शोषण हो रहा है। उनकी जमीनें बाहरी और बड़े काश्तकारों को पट्टे पर देकर स्थानीय लोगों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी।
पूर्व प्रदेश सचिव ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी ने भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर आदिवासियों को अधिकारों से वंचित किया जा रहा है और उन्हें मालिकाना हक नहीं दिया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष विनोद तिवारी और बृजेश त्रिपाठी ने कहा कि एक ओर तो सरकार रोजगार देने में विफल है, दूसरी ओर आदिवासियों को उनकी पुश्तैनी जमीनों से बेदखल करने पर आमादा है। जिला महासचिव एवं प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में वनाधिकार अधिनियम के तहत आदिवासियों को उनका हक दिया गया था, लेकिन भाजपा सरकार में भूमाफिया आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। चौपाल में मौजूद आदिवासी महिलाओं और पुरुषों ने कांग्रेस से न्याय दिलाने की मांग की। इस मौके पर जिला महासचिव बाबूलाल पनिका, जिला सचिव राकेश मिश्रा, जयशंकर भारद्वाज, संतोष नेताम, ईश्वर सिंह, संदीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।