फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Injured person died during treatment due to truck rash

ट्रक के धक्के से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

Sat, 22 May 2021 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Injured person died during treatment due to truck rash
स्थानीय थाना क्षेत्र के असनहर शिवमंदिर के समीप 13 मई को ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल युवक की शुक्रवार की रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

असनहर गांव निवासी राजेंद्र (40) पुत्र मथुरा को 13 मई को असनहर मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रक ने धक्का मार दिया था। इससे उनके पैर में गंभीर चोट आई थी। ट्रक छत्तीसगढ़ की तरफ से रेणुकूट की तरफ जा रहा था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा किया। यह देख चालक पास के पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ा कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर एंबुलेंस से घायल को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भेजा गया। इसके बाद जिला चिकित्सालय लोढ़ी में भर्ती करके उपचार चल रहा था। शुक्रवार की रात में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी ने बताया कि मृतक की पत्नी उर्मिला देवी से तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के घुवास गांव में शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के अमिलौधा गांव निवासी लल्लू (20) पुत्र मंगरू, सोहन उर्फ सुरेंद्र (19) पुत्र मुन्नी और सुनील (21) पुत्र भुंवर को शुक्रवार की रात करीब 12:30 बजे घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायलों के परिजनों ने बताया कि लल्लू, सोहन व सुनील बरात में जाने के लिए निकले थे। शुक्रवार की देर रात घुवास गांव में किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। किसी ग्रामीण ने तीनों को पहचान कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed