फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Infection started again, 18 positives found in Sonbhadra

सोनभद्र में फिर बढ़ने लगा संक्रमण, 18 मिले पाजिटिव

Wed, 16 Dec 2020 06:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Infection started again, 18 positives found in Sonbhadra
सोनभद्र। कोरोना वायरस का संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। मंगलवार को जहां 14 संक्रमित मिले थे, वहीं बुधवार को 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही जिले में अब तक पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 4921 हो गई है। वहीं पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 17 मरीज इलाज के बाद बुधवार को स्वस्थ घोषित किए गए। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 4683 हो गई है। बुधवार को 18 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर एक्टिव मामले 165 हो गए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डा. एसके उपाध्याय ने की है।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की टीमें बुधवार को भी संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। बुधवार को 1779 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए गए। इसके अलावा बुधवार को 1683 लोगों की रिपोर्ट भी आई। इसमें 18 पॉजिटिव और 1665 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। सीएमओ के मुताबिक अब तक 231407 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 229891 लोगों की रिपोर्ट आई है। वहीं 4921 पॉजिटिव और 224970 निगेटिव मिले हैं। इसके अलावा 1516 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। संक्रमित मरीजों में से 73 की मौत हो चुकी है, जिसमें से 24 की मौत सोनभद्र और 49 की दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है। बुधवार को संक्रमित मिले लोगों के आवासों के आसपास बैरिकेडिंग करने व सैनिटाइजेशन के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed