फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Infection reaches CISF camp

सीआईएसएफ कैंप तक पहुंचा संक्रमण

Thu, 10 Sep 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Infection reaches CISF camp
सीआईएसएफ कैंप तक पहुंचा संक्रमण, पांच जवानों व आठ अन्य सदस्यों समेत 92 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

कैंटेनमेंट जोन में रहने वालों का टीम ने लिया सैंपल, पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 19 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
सोनभद्र। कोरोना का संक्रमण सीआईएसएफ कैंप अनपरा तक पहुंच गया है। कैंप के पांच जवानों और सीआईएसएफ कालोनी के आठ निवासियों समेत 92 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 2026 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 19 मरीज इलाज के बाद बुधवार को स्वस्थ भी घोषित किए गए। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 1600 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डा एसके उपाध्याय ने की है। बुधवार को पाजिटिव मिले 92 लोगों के साथ ही जिले में एक्टिव मामले 407 हो गए हैं।

चिकित्सकों की टीमें बुधवार को भी रेंडम, संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों व कैंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 1775 लोगों के सैंपल जांच के लिए। भेजा पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1685 लोगों की बुधवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 92 पाजिटिव और 1593 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 74734 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 73270 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 2026 पाजिटिव और 71244 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1464 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बुधवार को 92लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 407 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से तीन की मौत जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर और 16 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

कोट
संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है।
केएस पांडेय, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed