{"_id":"683deb22a0bf68ce360190fd","slug":"india-will-remember-the-sacrifice-you-made-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-129227-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: डाला तेरा यह बलिदान, याद करेगा हिंदुस्तान...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: डाला तेरा यह बलिदान, याद करेगा हिंदुस्तान...
विज्ञापन
डाला गोलीकांड की 34वीं बरसी पर सोमवार को सैकड़ों लोगों ने वाराणसी- शक्तिनगर राजमार्ग पर चक्काजाम किया। सांकेतिक जाम के दौरान लोगों ने गोलीकांड में मारे गए बलिदानियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
डाला तेरा यह बलिदान, याद करेगा हिंदुस्तान... के उद्घोष से वातावरण गूंजता रहा। बलिदानियों की याद में सुबह से हरि कीर्तन, शांति पाठ, दुर्गा सप्तशती, सर्वधर्म सभा और शाम को सुंदरकांड पाठ भी हुआ।
दो जून 1991 को डाला सीमेंट फैक्ट्री के निजीकरण के विरोध में हुए आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में एक छात्र और आठ सीमेंट कर्मियों की मौत हुई थी। हर साल डाला के लोग उनकी याद में दो जून को शहीद दिवस मनाते हैं।
विज्ञापन
गोलीकांड में मृत सीमेंट कर्मचारी एवं कवि रामप्यारे कुशवाहा, शैलेंद्र कुमार राय, सुरेंद्र द्विवेदी, बाल गोविंद, रामधारी, रामनरेश राम, नंद कुमार गुप्ता, दीनानाथ व छात्र राकेश उर्फ जय प्रकाश त्रिपाठी के परिजन भी मौजूद रहे।
दोपहर में गोलीकांड के वक्त ठीक 3 बजकर 20 मिनट पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने मार्ग पर सांकेतिक जाम लगाया और दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद शहीद परिवार की महिलाओं ने बलिदानियों के स्मारक पर वीर चक्र चढ़ाकर पुष्प अर्पित किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, भाजपा नेता मुकेश जैन, संतोष कुमार बबलू, धीरेंद्र प्रताप सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, सत्य प्रकाश मिश्रा उर्फ राजू मिश्रा, नागेश मणि पाठक, बृजेश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन नरेंद्र नीरव ने किया।