फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Increased security at two toll plazas and public places

दोनों टोल प्लाजा पुलिस छावनी में तब्दील

Sat, 12 Dec 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Increased security at two toll plazas and public places
मारकुंडी स्थित टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते सीओ राजकुमार तिवारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन तेज होते देख जिले की पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने जिले के दोनों टोल प्लाजा और सार्वजनिक जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की है। किसान संगठन के पदाधिकारियों और विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों ने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही पंजाब. हरियाणा समेत कई जगहों से किसान के जत्थे दिल्ली की ओर कूच करने लगे हैं। इसको देखते शनिवार को एसपी के निर्देश पर जिले के लोढ़ी और मालोघाट के पास हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। एएसपी ओपी सिंह, राजीव सिंह, सदर एसडीएम कृपा शंकर पांडेय, ओबरा एसडीएम प्रकाश चंद्र, घोरावल एसडीएम जैनेंद्र सिंह और दुद्वी एसडीएम रमेश कुमार के अलावा सभी सीओ और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर किसान नेताओं के साथ ही सपा समेत अन्य कई दलों के नेताओं की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। लोढ़ी टोल प्लाजा पर पीएसी, करमा और रायपुर थाने की फोर्स के साथ एसडीएम, सीओ राजकुमार त्रिपाठी और सदर कोतवाल अंजनी कुमार राय डटे रहे। टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों में आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही थी। वहीं डीएम एस. राजलिंगम और एसपी मातहतों से पल-पल की जानकारी लेने में जुटे रहे।
विज्ञापन

-
वर्जन....
कोविड-19 के मद्देनजर किसी राजनीतिक दल या किसान संगठनों को जुलूस या सभा का कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके बाद अगर कोई कार्यक्रम करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए है। - एस. राजलिंगम, जिलाधिकार्री
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन...
जिला प्रशासन से बिना अनुमति लिए अगर कोई धरना प्रदर्शन करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके लिए मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। टोल प्लाजा पर 24 घंटे पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। - अमरेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed