फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Increase of Rs 105 in daily honorarium of 400 PRD soldiers

Sonebhadra News: 400 पीआरडी जवानों के दैनिक मानदेय में 105 रुपये की वृद्धि

Thu, 20 Feb 2025 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Increase of Rs 105 in daily honorarium of 400 PRD soldiers
सोनभद्र। प्रदेश सरकार ने पीआरडी जवानों को बड़ा तोहफा दिया है। बजट में उनके मानदेय में वृद्धि की घोषणा की गई है। जिले में तैनात 400 पीआरडी जवानों को वर्तमान में 395 रुपये दैनिक मानदेय प्राप्त हो रहा है। अब इसे बढ़ाकर 500 रुपये किया जाएगा। हर रोज जवान 105 रुपये अतिरिक्त प्राप्त करेंगे। सरकार ने इनकी ड्यूटी भी बढ़ाने की बात कही है।
विज्ञापन


युवा कल्याण विभाग के माध्यम से चयनित पीआरडी जवानों की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने सहित सुरक्षा कार्यों में मदद ली जा रही है। पीआरडी के 75 जवान जिले की यातायात व्यवस्था को संभाल रहे हैं तो हर थानों पर भी दो-तीन जवानों की तैनाती है। इसके अलावा विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यालयों, अफसरों के आवास पर सुरक्षा के लिए भी पीआरडी जवानों को लगाया गया है। ड्यूटी के बदले उन्हें 395 रुपये का मानदेय मिलता रहा है, जिसे बढ़ाकर अब 500 रुपये करने की योजना है। पीआरडी जवान लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग करते आ रहे हैं। वर्ष 2022 के बाद उनके मानदेय में यह वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन




---



बढ़ती महंगाई में कम मानदेय से घर चलाना मुश्किल हो गया था। मानदेय में वृद्धि की घोषणा कर सरकार ने पीआरडी जवानों को बड़ी राहत दी है। -रामनगीना सिंह पटेल, पीआरडी जवान।
विज्ञापन
विज्ञापन




---



वर्ष 2022 में मानदेय में वृद्धि हुई थी। इसके बाद से लगातार यह मांग उठाई जा रही थी। इसे पूरा कर सरकार ने पीआरडी जवानों को बड़ा तोहफा दिया है। -अवधेश कुमार, पीआरडी जवान।



---



राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया::

इस बजट में वर्तमान सरकार द्वारा जनता के हित को कम ध्यान दिया गया है। यह बजट एक छलावा है। मजदूर, किसान ,व्यापारी ,बेरोजगारों केलिए कोई ठोस प्राविधान नहीं है। जनता बसपा की सरकार याद कर रही है। -बी.सागर, पूर्व जिलाध्यक्ष, बसपा।


---

सोनभद्र के विकास को गति देने के लिए सरकार ने दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा की है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से जनपद के आर्थिक और बुनियादी ढांचे में बड़ा सुधार होगा। यह बजट सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। -नंदलाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा।



---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed