फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Income Tax team reached the bank with the businessman, seized the account and locker.

Sonebhadra News: कारोबारी को लेकर बैंक पहुंची आयकर टीम, सीज किया खाता और लॉकर

Fri, 27 Feb 2026 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Income Tax team reached the bank with the businessman, seized the account and locker.
ओबरा खनन क्षेत्र में जांच करती आयकर विभाग की टीम। स्रोत जागरूक पाठक
रॉबर्ट्सगंज/ओबरा। जिले में खनन कारोबारियों के ठिकाने पर आयकर विभाग की जांच तीसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार को आयकर अधिकारी ओबरा में एक कारोबारी को लेकर बैंक भी पहुंचे। उसके बैंक खाते और लॉकर का ब्योरा खंगाला। बाद में उसे सीज कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक जांच में बड़ी वित्तीय अनियमितता पाई गई। भारी मात्रा में नकदी बरामदगी की भी चर्चा रही। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं पाई। करीब 56 घंटे बाद शाम 6 बजे अधिकांश ठिकानों पर जांच बंद कर टीम लौट गई।
विज्ञापन

आयकर अधिकारियों की टीम बुधवार की सुबह 10 बजे लग्जरी वाहनों के काफिले के साथ पहुंची थी। रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, चोपन में खनन कारोबारियों के आठ ठिकानों पर एक साथ धमकी टीम ने जांच शुरू की। बृहस्पतिवार की रात रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह की फर्म छात्रशक्ति कंस्ट्रक्शन के दफ्तर व क्रशर प्लांट पर जांच बंद हो गई थी। डाला-बिल्ली क्रशर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह, खनन कारोबारी सीबी गुप्ता, देवेंद्र केशरी, संजीत चौबे के ओबरा और चोपन स्थित निसार अंसारी के आवास पर जांच में टीम पूरे दिन जुटी रही। इशाना खदान के अंदर भी खनन पट्टे से जुड़े भौतिक व दस्तावेजी साक्ष्य टीम ने जुटाए। बताते हैं कि दोपहर में आयकर विभाग की टीम एक खनन कारोबारी को लेकर ओबरा कस्तूरबा मार्केट स्थित एसबीआई शाखा पहुंची। वहां उनके खाते व लॉकर में जमा राशि, सामान आदि का ब्योरा हासिल कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। देवेंद्र केशरी के आवास पर देर शाम तक टीम मौजूद रही। अब तक ही जांच के बाद यह दावा किया जा रहा है कि आयकर टीम को खनन कारोबारियों के यहां से बड़ी वित्तीय अनियमितता व टैक्स चोरी के सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन

सोफा, बेड, आलमारी खुलवाई, हर कोने की ली गई तलाशी
खनन कारोबारियों के आवासों में पिछले 56 घंटे से जमी टीम ने जांच में कोई कसर नहीं छोड़ी है। टीम ने घर के कोने-कोने की तलाशी ली। दीवान बेड को खुलवाकर देखा। सोफा, आलमारी, बक्सा सहित अन्य सभी संभावित स्थानों की तलाशी ली। आमदनी के सभी स्रोतों और उसके सापेक्ष खर्च व टैक्स जमा करने का विवरण पाया। घर में मौजूद महंगे सामानों की सूची भी तैयार की, इससे उसकी कीमत का आकलन किया जा सके। टीम को जांच में महंगे आभूषण की बड़ी खेप और नकदी भी आवासों से पाई गई। आमतौर पर इतनी नकदी घरों में नहीं रखी जाती, मगर खनन कारोबारियों के पास से यह सामान देख टीम भी हैरान रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे दिन भी खनन क्षेत्र में छाया रहा सन्नाटा
पिछले तीन दिन से जारी आयकर विभाग की जांच से पूरे खनन क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है। सारे कामकाज ठप पड़े हैं। न बोल्डर की निकासी हो रही है और न ही क्रशर प्लांट चल रहे हैं। इससे गिट्टी भी बाहर नहीं जा रहा। खनन कार्य ठप होने का असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed