फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In Three Years, 339 Out of 621 Gram Panchayats in Sonbhadra Become TB-Free; Village Heads Honored

Sonebhadra News: तीन साल में सोनभद्र की 621 में से 339 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त, प्रधान सम्मानित

Tue, 24 Mar 2026 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
In Three Years, 339 Out of 621 Gram Panchayats in Sonbhadra Become TB-Free; Village Heads Honored
जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर में विश्व क्षय रोग दिवस पर टीबी मुक्त हुई ग्राम पंचायतों के प्रधानों 
सोनभद्र। विश्व क्षय रोग दिवस पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में 2027 तक जिले को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान 621 में से 339 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त गांव का दर्जा देते हुए रोग उन्मूलन में अहम भूमिका निभाने वाले प्रधानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मरीजों को निक्षय पोटली दी गई। अभियान चलाकर टीबी रोगियों को ढूंढ़ने और उन्हें पूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए 100 दिन के विशेष अभियान की भी शुरुआत की गई।
विज्ञापन

जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक 2023 के सर्वे में 13, वर्ष 2024 में 76 और वर्ष 2025 में 250 ग्राम पंचायतों में सर्वे अवधि में कोई भी नया टीबी मरीज नहीं पाया गया है। इनमें 27 ग्राम पंचायतों को दूसरी बार के भी सर्वे में टीबी मुक्त होने पर सिल्वर मेडल और जो पहली बार टीबी मुक्त होने वाली पंचायतों को कांस्य पदक प्रदान किया गया है। जिन ग्रामीणों को दूसरी बार के सर्वे में भी टीबी मुक्त पाया गया है।
विज्ञापन

अब तीसरे सर्वे की तैयारी
अब तीसरे सर्वे की भी तैयारी की जा रही है। लगातार तीसरे सर्वे में भी जो ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त पाई जाएंगी उन्हें गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा। सीडीओ जागृति अवस्थी ने कार्यक्रम में आए प्रधानों से कहा कि इस बीमारी के खात्मे के लिए चलाए जाने वाले अभियान में प्रधानों की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी प्रधान इस अभियान में सहयोग करें और अपनी ग्राम पंचायत को इस बीमारी से मुक्ति दिलाकर जिले को टीबी मुक्त बनाने में अपनी प्रमुख भागीदारी दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष अभियान की रणनीति बनी : सीएमओ
सीएमओ डॉ. पीके राय ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त पाया गया था। वहां के प्रधानों को आगे भी सहयोग बनाए रखने की अपील की जा रही है। दूसरी ग्राम पंचायतें भी अपना नाम टीबी मुक्त गांव की सूची में दर्ज कराएं इसके लिए बची ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई है। नए मरीज ढूंढे जा रहे हैं। जिन ग्राम पंचायतों में मरीज पाए गए हैं, वहां उनसे जुड़े लोगों की सूची बनाई जा रही है और मरीज के साथ उनकी भी निगरानी कराई जा रही है। ताकि जिले को जल्द इस रोग से मुक्ति दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed