फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In the investigation, papers of all 34 candidates were valid

Sonebhadra News: जांच में सभी 34 प्रत्याशियों के पर्चे वैध

Thu, 14 Dec 2023 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
In the investigation, papers of all 34 candidates were valid
सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2023 24 के लिए हो रहे मतदान के लिए वृहस्पतिवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सहित भिन्न-भिन्न पदों के लिए 34 प्रत्याशियों के दाखिल पर्चे की जांच की गई, जिसमें सभी पर्चे वैध पाए गए हैं। 15 दिसंबर को पर्चा वापसी के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा। इसके अलावा 16 दिसंबर को मतदाता सूची प्रत्याशियों को वितरित की जाएगी।हालांकि प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशि कुमार मिश्र ने बताया कि 23 पदों के लिए 34 लोगों ने पर्चा दाखिल किया है। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 6 प्रत्याशी विनय कुमार सिंह,धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, पूनम सिंह, ओम प्रकाश राय, रमेश देव पांडेय व अरुण कुमार मिश्रा ने पर्चा दाखिल किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी शारदा प्रसाद मौर्या एवं लालता प्रसाद पाण्डेय, महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशी अरुण कुमार सिंघल, राजीव कुमार सिंह गौतम व अखिलेश कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए तीन प्रत्याशियों दिलीप कुमार त्रिपाठी, संतोष कुमार मिश्रा एवं संतोष कुमार सिंह तथा उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के लिए दो प्रत्याशी अनुज प्रसाद अवस्थी व आशुतोष कुमार दुबे, संयुक्त मंत्री प्रशासन दुर्गाशंकर चौबे, प्रकाशन विवेक कुमार पांडेय व श्यामकिशोर, कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों अनिल कुमार पाण्डेय , उमेश कुमार शुक्ल व राजकुमार सिंह ने पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने यह भी बताया कि 15 दिसंबर को पर्चा वापसी के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। वहीं 16 दिसंबर को प्रत्याशियों को मतदाता सूची का वितरण किया जाएगा। उधर प्रत्याशियों द्वारा समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया गया। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed