{"_id":"5f109e148ebc3e637d41bcc9","slug":"in-the-dispute-the-young-man-was-stabbed-in-the-back-by-stone-sonbhadra-news-vns53613596","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में युवक पर पीछे से पत्थर से किया वार, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद में युवक पर पीछे से पत्थर से किया वार, गंभीर
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में कुछ खाने पहुंचे कोन थाना क्षेत्र के करमाव गांव निवासी 32 वर्षीय सुमित का किसी बात को लेकर वहां विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक व्यक्ति ने सुमित के सिर पर पीछे से पत्थर से वार कर दिया। इससे वह लहुलूहान होकर गिर पड़े। सूचना मिलने पर पहुंचे राबर्ट्सगंज कोतवाल अंजनी राय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। यहां युवक की हालत गंभीर होने पर वह खुद जिला अस्पताल इलाज के लिए ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। पुलिस ने मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है जबकि दुकानदार फरार हो गया है।
कोतवाल अंजनी राय के मुताबिक सुमित वृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में कुछ खाने पहुंचे। इस दौरान किसी बात को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उसी दौरान एक व्यक्ति ने पीछे से पत्थर से सुमित के सिर पर वार कर दिया। मारपीट की सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचे तो सुमित लहुलूहान हाल में पड़ा था। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिस पत्थर से सुमित पर हमला हुआ है, उसे कब्जे में ले लिया गया है। मारपीट के दौरान मौजूद एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दुकानदार मारपीट के बाद मौके से फरार हो गया। उसकी खोजबीन की जा रही है।