फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In the current environment, education, employment required

मौजूदा परिवेश में रोजगार परक शिक्षा जरूरी

Thu, 14 Jan 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 14 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
In the current environment, education, employment required

विज्ञापन
अवधूत भगवान राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में देशपांडेय फाउडेंशन एमसीआईआईई और आईआईटी बीएचयू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लीडरशिप एंड स्किल डेवलपमेंट विषयक कार्यशाला के परिप्रेक्ष्य में बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 सुबह विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों की बैठक ली गई और नेतृत्व क्षमता और कौशल विकास के बारे में जरूरी जानकारियां दी गईं। उनसे बेहतरी के लिए सुझाव भी लिए गए। प्राचार्य डा. पूनम सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में नेतृत्व क्षमता होती है और किसी न किसी क्षेत्र से जुड़ा कौशल विद्यमान होता है।
विज्ञापन


बस जरूरत है कि उसे पहचानने की और निखारने की। उन्होंने सेवाभाव को प्राथमिकता देने की सीख देते हुए कहा कि मौजूदा परिवेश को देखते हुए रोजगारपरक शिक्षा पर ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद विद्यालय से जुड़े लाइफ क्लब के बैनर तले विद्यार्थियों ने बिछड़ी गांव जाकर सौ गरीब परिवारों को गर्म कपड़ों का वितरण किया। वहीं दूसरों से  गरीबों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान भी किया। टीम का निर्देशन दिलीप कुमार पांडेय, राजकुमार विश्वकर्मा, पृथ्वी पाल, डा. चंद्रशेखर तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed