{"_id":"5803b0f94f1c1b210328f463","slug":"in-the-case-of-transfer-statement-shicshakon","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानांतरण मामले में शिक्ष्ाकों के बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानांतरण मामले में शिक्ष्ाकों के बयान दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
Updated Sun, 16 Oct 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी में मौजूद प्रधानाचार्य व शिक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कथित रूप से हुए शिक्षकों के तबादले में अपर निदेशक बेसिक शिक्षा विंध्याचल मंडल विनोद कुमार शर्मा ने तबादला हुए शिक्षक व शिक्षिकाओं के बयान दर्ज किए। दो घंटे देवरी बीआरसी पर बिताने के दौरान उन्होंने अध्यापकों से लिखित बयान लेने के अलावा कई अध्यापकों से बंद कमरे में बात की।
अपर निदेशक ने अपनी जांच से यह स्पष्ट कर दिया कि मामले में जो लोग भी शामिल हैं वह बच नहीं पाएंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि डीएम के अनुमोदन के बिना तबादले कैसे हो गए। शनिवार की शाम करीब छ: बजे बीआरसी देवरी पहुंचे अपर निदेशक वीके शर्मा ने प्रशिक्षण कक्ष में सभी अध्यापकों से लिखित बयान लिया। इसके बाद वे बंद कमरे में कुछ अध्यापकों से बातचीत की। सभी अध्यापकों के एक ही तरह का बयान लिखित में देने पर उन्होंने आशंका जताई की यह बयान सभी का एक जैसा है। कहा ऐसा प्रतीत हो रहा है मानों बोलकर लिखवाया गया हो। म्योरपुर के 53, दुद्धी के 14 तथा बभनी के दो अध्यापकों ने अपने-अपने लिखित बयान दिए। एडी बेसिक ने बीआरसी पर करीब दो घंटे बिताने के बाद बारीकी से तबादलों के बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव, सुनील यादव व सुनील समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे।